Jaunpur news करकट में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख, एक भैंस झुलसी

IMG-20260419-WA0016
Share

करकट में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख, एक भैंस झुलसी

जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के ग्राम व पोस्ट पारियावां में 19 अप्रैल की दोपहर करकट (फूस/छप्पर) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास में रखा गृहस्थी का सामान उसकी चपेट में आ गया।
गिरिजाशंकर पाल एवं उनके भतीजे जय प्रकाश पाल (प्रमोद) द्वारा अलग-अलग करकट में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग में करीब 5 कुंतल गेहूं, लगभग 100 फीट करकट और करीब 50 कुंतल भूसा नष्ट हो गया। इस दौरान एक भैंस भी झुलस गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को फैलने से रोका जा सका।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है।