Jaunpur news चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों के जेवरात

Share

इशरत हुसैन की रिपोर्ट

चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों के जेवरात

जौनपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला कटघरा में चोर ताला चटकाकर करीब 40 से 50 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण समेट ले गए। चोरी का पता बीते 8 अप्रैल को चला। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

बदलापुर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के मूल निवासी अशोक उपाध्याय का कटघरा में भी निजी आवास है। नीचे उनके स्वजन और ऊपर किराएदार रहते हैं। अशोक उपाध्याय अपने पुत्रों अजय उपाध्याय व अमित उपाध्याय के साथ रोजी.रोटी के सिलसिले में बंगलुरू रहते हैं।

छोटे पुत्र अमित सपरिवार वहीं रहते हैं। बड़े पुत्र अजय की पत्नी पूनम उपाध्याय अपने बच्चों व सास आशा उपाध्याय के साथ शहर वाले मकान पर रहती रहीं। आशा उपाध्याय कैंसर पीड़ित होने पर आपरेशन के लिए जनवरी में बंगलुरू चली गईं। उनकी देखरेख के लिए पूनम उपाध्याय अपनी पुत्री दृष्टि को साथ लेकर दो फरवरी को घर में ताला लगाकर बंगलुरू चली गईं।

आठ अप्रैल को घर लौटींए तब चोरी का पता चला। पीछे के दरवाजे व बेडरूम में रखी तीनों आलमारियों के लाक टूटे व उसमें रखे आभूषण व कीमती साड़ियां गायब मिलीं। उन्होंने मोबाइल फोन से तुरंत यूपी.112 पर पुलिस व बंगलुरू में स्वजन को सूचना दी। अगले दिन अशोक उपाध्याय भी आ गए।

अशोक उपाध्याय ने बताया लगभग 350 ग्राम सोना के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें कुछ हीरे के थे। चोरी हुए आभूषणों व साड़ियों का मूल्य 40 से 50 लाख रुपये था। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रंजन ने कहा मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

About Author