Jaunpur news नगर पंचायत मछली शहर में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न।

IMG-20260418-WA0052
Share

नगर पंचायत मछली शहर में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न।

नगर पंचायत के ईओ द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी।

मछलीशहर।

नगर पंचायत मछलीशहर के जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का प्रथम बैच शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ विजय कुमार सिंह द्वारा कई आवश्यक बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी गई।
नगर पंचायत मछलीशहर में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण का शनिवार को प्रथम बैच संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 50 प्रगणकों और सुपरवाइजर ने प्रतिभा किया। जिन्हें जनगणना के विषय में डाटा संकलन की तकनीकी प्रक्रियाओं से विधिवत अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत उपस्थित सभी प्रशिक्षकों को उनके कर्तव्यों के प्रतिनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान लिपिक प्रवेश कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, वीरेंद्र यादव समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।