Jaunpur news बाबा साहब की जयंती सकुशल संपन्न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार
बाबा साहब की जयंती सकुशल संपन्न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार
जौनपुर। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्राओं के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने जाफराबाद थाने पर पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान प्रकट किया है। इस उपलक्ष्य में अहमदपुर और नेवादा ग्राम सभा के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आईपीएस सृष्टि जैन को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, जफराबाद थाना प्रभारी (SHO) श्री प्रकाश शुक्ला को भी ग्रामीणों ने अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विशिष्ट जनों का कहना था कि क्षेत्र में जितनी भी शोभायात्राएं निकाली गईं, वे पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी के कारण ही शांतिपूर्वक संपन्न हो सकीं।
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात आईपीएस सृष्टि जैन ने कहा कि महापुरुष पूरे देश की धरोहर होते हैं।
”बाबा साहब की जयंती सकुशल संपन्न होने के लिए जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्रामीण भी उतने ही सम्मान के पात्र हैं जितना कि प्रशासन। बिना जनता के सहयोग के ऐसी व्यवस्था बनाना संभव नहीं है।”
वहीं, एसएचओ जफराबाद ने शांतिपूर्ण वातावरण का श्रेय अपनी टीम को देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर भाईचारे का माहौल रहा और इसमें विभागीय सहकर्मियों का योगदान अतुलनीय रहा।
इस सम्मान समारोह में दोनों ग्राम सभाओं के कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
अहमदपुर ग्राम सभा से: अनीश यादव, राजकुमार यादव, प्रेमा देवी और रवि गौतम।
नेवादा ग्राम सभा से: राकेश यादव (भावी प्रधान पद प्रत्याशी), मुकेश यादव, लालमणि गौतम और अंकित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
