Jaunpur news अज्ञात द्वारा बार-बार आगजनी, ग्रामीणों में दहशत

Share

अज्ञात द्वारा बार-बार आगजनी, ग्रामीणों में दहशत
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी वीरेंद्र नाथ चौबे की बांस की कोठियों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार आगजनी की घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने बीते कुछ वर्षों में कई बार सरपत और बोझ में आग लगाकर भारी नुकसान पहुंचाया है।
बताया गया कि पहली घटना 22 फरवरी 2023 की सुबह करीब 4 बजे हुई, जब लगभग 60 बोझ सरपत में आग लगा दी गई। इसके बाद 8 अप्रैल 2025 की रात करीब 12 बजे फिर 57 बोझ सरपत जलाकर नुकसान पहुंचाया गया। ताजा घटना गुरुवार की देर शाम जब आरोपी ने दो बांस की कोठियों में पुनः आग लगा दी। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
वर्तमान समय में गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में आगजनी की घटनाओं से किसानों की फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण अधिक चिंतित हैं।

About Author