Jaunpur news दिव्यांग परिवार पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर किया घायल,चार घायल
दिव्यांग परिवार पर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर किया घायल,चार घायल
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में रविवार की रात में दबंगो ने गाली गलौज कक विरोध करने पर एक परिवार के चार दिव्यांगों को पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से हमलाकर घायल कर दिया।घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
ऊक्त गांव निवासी सुधनाथ चौहान के परिवार के बच्चों से 10 दिन पूर्व गांव के ही राजेन्द्र चौहान के बच्चों से विवाद हो गया था।जिसमे सुधनाथ चौहान ने थाने जाकर सूचना दिया था।उसके बाद आरोप है कि एक मार्च की रात को विपक्षी राजेन्द्र चौहान ने सुधनाथ के परिवार को गाली गलौज देने लगा।जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राजेन्द्र चौहान तथा उसके परिवार के अन्य लोगो ने सुधनाथ चौहान 55 वर्ष, उनकी पत्नी उर्मिला चौहान 50 वर्ष,उनके पुत्र काशी चौहान 32 वर्ष तथा बहु रीता चौहान 28 वर्ष को कुल्हाड़ी व डंडे से मारकर घायल कर दिया है।घायलों में सुधनाथ चौहान एक आंख से दिव्यांग है।वही उनकी पत्नी उर्मिला चौहान दो पैर से दिव्यांग है।उनका पुत्र काशी नाथ चौहान एक पैर से तथा उसकी पत्नी रीता एक ऑंखनसे दिव्यांग है।सुधनाथ का छोटा पुत्र प्रताप चौहान मुंबई में रहता है।घटना की जानकारी होने पर वह मंगलवार को घर आया।फिलहाल अभी तहरीर नही पड़ी है।उसने बताया कि वह परिवार से मिलकर सारी जानकारी लेने के बाद तहरीर देगा।थानाप्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गयी थी।सुधनाथ चौहान के छोटे बेटे ने मोबाइल पर बात किया है।वह मुम्बई से आने के बाद तहरीर देने को बोला है।
