Jaunpur news अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नई समिति के आग़ाज़ के साथ कार्यकारिणी घोषणा होली मिलन समारोह सम्पन्न

Share

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नई समिति के आग़ाज़ के साथ कार्यकारिणी घोषणा होली मिलन समारोह सम्पन्न

जौनपुर – – सामाजिक धार्मिक , चिकित्सक, किन्नर एव अन्य क्षेत्र में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा नई कार्यकारिणी घोषणा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक हॉल में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शकुन्तला यादव, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ अजय कुमार दूबे रीता जायसवाल, नागेंद्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम में शिव तांडव स्त्रोत मेनका सिंह और राधा कृष्ण होली गीत नीलम मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया! अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक के द्वारा नए सदस्यों के साथ नई समिति अधिवक्ता समिति का गठन किया गया जिसके लिए शरद कुमार जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया, समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सचिव नीलम मिश्रा, डॉ पूनम सिंह, किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर सचिव डॉली जोशी, के साथ सभी समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई | कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पारम्परिक मिष्ठान के साथ होली पर्व की बधाई प्रेषित की गई |

संस्था अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है, ऐसे पूरे भारत में होली मनाया जाता है, लेकिन यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग है. फागुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गवाने लगता है. लोग पूरे महीने होली में ढोल झाल मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते है. राजनीतिक पार्टियां भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती है. ! डॉ शकुंतला यादव  ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। डॉ अजय कुमार दूबे ने कहा कि हमे होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नुक़सान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाये हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहे! संरक्षक रीता जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह हो महिलाएं भाग ना ले ऐसा हो नहीं सकता. महिलाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे से रंग अबीर लगा कर बधाई दी. साथ ही होली के गीत पर खूब ठुमके लगाए ! ट्रस्ट परिवार के द्वारा सभी को अंत में उपहार देकर होली के लिए बधाई दिया गया! कार्यक्रम का संचालन सागर सोलंकी ने और आभार राधिका सिंह ने किया.! कार्यक्रम में पूनम सिंह अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, शिवांगी खरे,कनक सिंह, डॉ साधना मौर्य, सीमा गुप्ता,दीपक श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, रेनू अग्रहरि, किरन किन्नर, ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्यों के साथ नीरज शाह, रामजी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंजनी मिश्रा, पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे!

About Author