February 28, 2026

Jaunpur news सड़क दुर्घटना में सिपाही घायल, जिला अस्पताल रेफर

Share

सड़क दुर्घटना में सिपाही घायल, जिला अस्पताल रेफर

बाईक के सामने अचानक कुत्ता आने से हुई दुर्घटना

मछलीशहर,जौनपुर।
सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार में सड़क दुर्घटना में मुंगरा बादशाहपुर थाने में तैनात एक सिपाही घायल हो गया। सिपाही का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
उक्त थाने में तैनात सिपाही 30 वर्षीय जितेंद्र यादव कोर्ट के काम से शुक्रवार दोपहर में जौनपुर गए थे। वहां से देर शाम मुंगराबादशाहपुर थाने पर लौट रहे थे। अभी वह समाधगंज बाजार के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में चली गई। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने तुरंत सिपाही को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने सिपाही के पैर और सिर में गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिपाही का ईलाज अभी भी जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

About Author