February 28, 2026

Jaunpur news एसडीएम व सीओ सिटी की टीम ने किया शराब के गोदामों तथा फुटकर दुकानों का औचक निरीक्षण,मचा हड़कम्प

Share

एसडीएम व सीओ सिटी की टीम ने किया शराब के गोदामों तथा फुटकर दुकानों का औचक निरीक्षण,मचा हड़कम्प
जौनपुर।होली के त्योहार के मद्देनजर शनिवार को एसडीएम सदर संतवीर,सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस व आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैश की संयुक्त टीम ने शहर के शराब गोदामो व आसपास को कई फुटकर दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी विष्णुप्रताप सिंह के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैश एसडीएम सदर तथा सीओ सिटी के साथ शहर के सभी थोक के दुकानों पर जाकर शराब के बोतलों के रैपर पर लगे बार कोड की जांच किया।उसके बाद ऊक्त विशेष टीम फुटकर दुकानों पर पहुंचकर सक्रिय हो गयी।शहर की पुरानी बाजार,ओलन्दगंज, कोतवाली, भंडारी, पालीटेक्निक,सिविल लाइन तथा लाइनबाजार की शराब की फुटकर दुकानों पर जाकर बार कोड को देखा।दुकान के रजिस्टर का मिलान भी किया गया।आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम को कोई कमी नही मिली।संयुक्त टीम के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा।

About Author