Jaunpur news भाजपा राष्ट्रवादी लोगों का है समूह, डॉ दिनेश शर्मा
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
भाजपा राष्ट्रवादी लोगों का है समूह, डॉ दिनेश शर्मा
भाजपा काशी क्षेत्र के प्रशिक्षण महा अभियान में किया गया जागरूक
जलालपुर, जौनपुर।
भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का विशाल कार्यशाला जनहित महाविद्यालय जलालपुर में आयोजित हुआ।
इस प्रशिक्षण महा अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा के सांसद डॉ दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण नेतृत्व को निखारने का उपक्रम है। प्रशिक्षण के माध्यम से व्यक्ति को विचारधारा से जोड़ा जाता है, उसे राष्ट्र आराधन के लिए तैयार किया जाता है। जो सीखता है, वही जीतता है इसलिए जीवन में निरंतर सीखते रहना आवश्यक है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की नीति, रीति और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। यह भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने की प्रक्रिया है, जो व्यक्तित्व को निखारती है और व्यक्ति को निपुण बनाती है।
राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ता
डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी लोगों का समूह है, जो केवल सरकार चलाने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता है। व्यक्ति के निर्माण से संगठन और संगठन के निर्माण से राष्ट्र का निर्माण होता है।
भाजपा की राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि बिना प्रशिक्षण के सत्ता में आने वाले लोग भाई-भतीजावाद, माफियागिरी और भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, जिससे जनता की सेवा का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। भाजपा कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता पद से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता देता है।
मोदी-शाह के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। पार्टी के 11 करोड़ 57 लाख सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज वटवृक्ष के समान विस्तृत हो चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में कांग्रेस की सरकारें घोटालों के लिए जानी जाती थीं, जबकि भाजपा सरकारें सुशासन और शुचिता का प्रतीक हैं। उनके अनुसार भाजपा शासन में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना है।
समापन सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने संबोधित किया।काशी क्षेत्र के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षण टोली के सदस्यों एवं कार्यशाला में सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
बाक्स
भाजपा के बड़े ये दिग्गज रहे मौजूद
जलालपुर। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की मौजूदगी में हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेताओं में जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह,
भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद दर्शन सिंह, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, कृपा शंकर सिंह,
विद्यासागर सोनकर, हंसराज विश्वकर्मा, बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, विधायक दिनेश चौधरी, देवरिया के सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र,
गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष निषाद, राजमणि कोल, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, समीर सिंह, प्रवक्ता मनीष शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जौनपुर अध्यक्ष अजीत प्रजापति, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, महापौर गणेश केसरवानी, महापौर अभिलाषा नंदी, पूर्व महापौर मोहले जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
