Jaunpur news सिरकोनी ब्लॉक पर प्रमुख व बीडीओ सहित कर्मियों ने खेली होली
सिरकोनी ब्लॉक पर प्रमुख व बीडीओ सहित कर्मियों ने खेली होली
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार की शाम को ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह व बीडीओ नीरज जायसवाल सहित अन्य कर्मचारियों व प्रधानों ने जमकर होली खेला।
शाम होते होते खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल प्रमुख के कक्ष में पहुंच गए।उन्होंने उन्हें अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया।उसके बाद पूरे स्टॉप ने प्रमुख व बीडीओ सहित एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया।इस मौके पर प्रमुख ने सभी को गुझिया व मिठाई खिलाकर मुह मीठा कराया।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,शुभम सिंह गोलू,शशिकांत पाठक,एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी,एडीओ आइएसबी रामजी सिंह,अनिल सिंह,अजय सिंह,सुधांशु सिंह,संतोष त्यागी,आशीष सिंह,रमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
