Jaunpur news चेयरमैन पति व दो अन्य के विरुद्ध मारपीट मुकदमा दर्ज

IMG-20251229-WA0002
Share

चेयरमैन पति व दो अन्य के विरुद्ध मारपीट मुकदमा दर्ज
जफराबाद।स्थानीय नगर पंचायत में बीते 25 फरवरी को शव दफनाने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने को लेकर मौके पर पुलिस के सामने मारपीट की घटना हो गई थी।घटना में चेयरमैन पति को चोट आयी थी।उनकी तहरीर पर पांच लोगों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
शुक्रवार की देर शाम को दूसरे पक्ष के शाह शब्बीर के तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति तथा उनके दो रिजवान तथा व तारिक के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा पंजीकृत किया है।