Jaunpur news दिव्यांग का 10 हजार रुपया पुलिस ने दिलवाया
दिव्यांग का 10 हजार रुपया पुलिस ने दिलवाया
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी एक व्यक्ति से पुलिस ने गुरुवार को एक दिव्यांग व्यक्ति का 10 हजार रुपये वापस दिलवा दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के राजासाहब फाटक निवासी रुपेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय पन्नलाल विश्वकर्मा से जमैथा गांव निवासी पप्पू सिंह आउटर अवधनारायण सिंह से मित्रता थी।रूपेश दिव्यांग है।पप्पू सिंह शहर में किराए के कमरे में रहकर टोटो चलाता था।चार माह पहले बहुत जरूरी काम बताकर 10 हजार रुपये एक हफ्ते के लिए लिया था।समय बीत जाने के बाद जब रूपेश ने अपना पैसा वापस मांगा तो पप्पू टालने लगा।अंत मे रूपेश ने जफराबाद थाने पर जाकर पप्पू के विरुद्ध तहरीर दिया।दिव्यांग की तहरीर पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने आरोपी पप्पू को पकड़ कर थाने लाये।वहां पर उसने अपनी गलती मानकर रूपेश को पैसा ट्रांसफर कर दिया।उसने दुबारा इस तरह का गलत काम नही करने को कहा।जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
