Jaunpur news शुक्रवार को पूरे दिन बादलों से सूरज ने खेली आंख मिचौली
शुक्रवार को पूरे दिन बादलों से सूरज ने खेली आंख मिचौली
शुक्रवार की सुबह से ही समूचे मछलीशहर तहसील क्षेत्र में पूरे दिन सूर्यदेव की आंख मिचौली चलती रही। सुबह आसमान में बादल होने के कारण सूर्यदेव के दर्शन देर से हुये।बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की आशंका बनी रही लेकिन बूंदाबांदी हुई नहीं। आसमान में बादलों के आने से और दिनों की तुलना में हल्की सी ठंड महसूस हुई। ऐसे में अब जब गेहूं की फसलों में बालियां निकल रहीं हैं थोड़ी बूंदाबांदी फायदेमंद हो सकती है लेकिन जिन किसानों ने अपने खेतों की सिंचाई कर रखी है अगर बूंदाबांदी के साथ हवायें भी चलती हैं तो गेहूं की फसल गिर सकती है। बारिश का असर अरहर और चने की फसल जिसमें इस समय फूल लगे हुए हैं उनको भी नुकसान पहुंचा सकती है। बारिश होने पर आम के पेड़ों में निकल रहे बौर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
