Jaunpur news पुलिस ने चोर को चोरी के बकरी के साथ किया गिरफ्ता

IMG-20251229-WA0002
Share

पुलिस ने चोर को चोरी के बकरी के साथ किया गिरफ्तार
जफराबाद।स्थानीय स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास पुलिस ने मंगलवार की देर रात को एक चोर को चोरी की बकरी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी अमलेश पाल की बकरी 16 फरवरी की रात को चोरी हो गयी थी।उसने घटना की सूचना पुलिस को दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोर के खोजबीन में लग गयी।मंगलवार की देर रात को मुखबिर से थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक बकरी को लेकर ऊक्त रेलवे क्रासिंग के पास बकरी के साथ मौजूद है।थानाध्यक्ष श्री शुक्ल ने तत्काल एस आई अरविंद यादव व अन्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया।उसने अपना नाम शिवम यादव पुत्र सीताराम यादव थाना गौराबादशाहपुर के हनुवाडीह गांव का निवासी बताया।उसने किरतापुर गांव के अमरेश पाल की बकरी चोरी करने की बात भी कबूला।पुलिस ने अमरेश पाल को बुलाकर उसे बकरी सौप दिया।