February 8, 2026

Jaunpur news भकुरा गांव में आवारा सांड का आतंक, खेत से लौट रहे वृद्ध की पटक-पटककर मौत

Share


भकुरा गांव में आवारा सांड का आतंक, खेत से लौट रहे वृद्ध की पटक-पटककर मौत
जौनपुर।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आवारा सांड के हमले से एक वृद्ध की जान चली गई। घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भकुरा गांव निवासी श्याम नारायण सिंह (लगभग 80 वर्ष) शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी कार्य से खेत की ओर गए थे। लौटते समय रास्ते में अचानक एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कई बार जमीन पर पटक दिया। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके की ओर दौड़े, तभी सांड वहां से भाग निकला।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें उठाकर घर ले आए, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा पशुओं को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।

About Author