February 9, 2026

Jaunpur news JPL में पत्रकारों का दबदबा: शिवम उपाध्याय की ऐतिहासिक पारी से जर्नलिस्ट क्लब ने डॉक्टर्स-11 को 53 रन से हराया

Share


JPL में पत्रकारों का दबदबा: शिवम उपाध्याय की ऐतिहासिक पारी से जर्नलिस्ट क्लब ने डॉक्टर्स-11 को 53 रन से हराया
जौनपुर।
नगर के मोहम्मद हसन कॉलेज मैदान पर खेले गए JPL क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर्स-11 को 53 रनों से पराजित कर दिया। मैच के नायक रहे ओपनर बल्लेबाज शिवम उपाध्याय हरिया, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के कप्तान राजन मिश्रा ने लिया। टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे शिवम उपाध्याय ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और मैदान के चारों ओर चौकों की झड़ी लगा दी। शिवम ने मात्र 37 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए।
उनकी इस तूफानी पारी के दम पर जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो अब तक के JPL टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर 72 रन था। शिवम इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।
अन्य बल्लेबाजों में आलोक सिंह ने 11 गेंदों पर 5 रन बनाए, जबकि सरस सिंह 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
लक्ष्य का पीछा करने में लड़खड़ाई डॉक्टर्स-11
101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स-11 की टीम जर्नलिस्ट गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 8 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सकी।
जर्नलिस्ट टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत सुशील तिवारी ने की, जिन्होंने पहले ही ओवर में सिर्फ 4 रन देकर दबाव बना दिया। आलोक सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में एक मेडन सहित केवल 4 रन देकर 2 विकेट झटके।
इमरान अब्बास ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट, जबकि देवेंद्र खरे ने 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
टीम और सम्मान
जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम में राजन मिश्रा, हसनैन कमर दीपू, सुशील तिवारी, शिवम उपाध्याय हरिया, आलोक सिंह, देवेंद्र खरे, सरस सिंह, मसूद अहमद, इमरान अब्बास, शिवेंद्र प्रताप सिंह काजू और मनीष सिंह शामिल रहे।
टीम के हेड कोच मोहम्मद अब्बास ने शानदार जीत पर पूरी टीम को बधाई दी और एक ओवर में लगातार पांच चौके लगाने वाले शिवम उपाध्याय को ₹1001 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मैच के दौरान टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए अंकित जायसवाल, रोहित चौबे, राज सैनी, विशाल, मेराज अहमद, अमीर अब्बास असलम और तबरेज नियाजी सहित कई पत्रकार मौजूद

About Author