Jaunpur news तकनीकी शिक्षा के रोजगार लिए बहुत ही आवश्यक :पप्पू माली

IMG-20260124-WA0015
Share

तकनीकी शिक्षा के रोजगार लिए बहुत ही आवश्यक :पप्पू माली
जफराबाद।बच्चों को तकनीकी शिक्षा से रोजगार के अजय काफी आवश्यक है।हमे बच्चो को ऐसी शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए।यह बातें क्षेत्र के राजकीय पालीटेक्निक कालेज जगदीशपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के काफी बच्चे आज आईटीआई, पालीटेक्निक, बीटेक करना चाहते।उन्हें आज के मशीनरी युग ने जागरूक बना दिया है।क्योंकि शिक्षा में के साथ ही तकनीकी ज्ञान भी होता है तो रोजगार के अवसर काफी बेहतर हो जाते हैं।इसके पूर्व श्री माली ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत किया।उसके बाद उनका प्रधानाचार्य राजकुमार, राखी शाहू,जितेंद्र बहादुर यादव विनय शुक्ल,आदि ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में श्री माली ने बच्चों द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रोजेक्ट जिनमे छात्रों द्वारा एआई संचालित ड्रोन टेक्नोलॉजी का ड्रोन उड़ाकर प्रदर्शन, फार्मेसी के छात्र छात्राओं द्वारा रक्त संचार जैसे प्रोजेक्ट बनाकर प्रदशित,तथा इलेक्ट्रॉनिक के छात्रों द्वारा ऑटोमैटिक इन्वर्टर आदि का अवलोकन कर उसकी जानकारी लिया।कार्यक्रम में बच्चो सरस्वती गीत,स्वागत गीत प्रस्तुत किया।प्रथम वर्ष की छात्राओं ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामकुमार तथा संचालन अनुराधा ने किया।
कार्यक्रम में पुरातन छात्र प्रतीक अग्रहरि,दिलीप पटेल,पंकज पटेल, नागेंद्र विश्वकर्मा, विजय प्रजापति,आदि ने अहम योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत मे एचओडी राखी साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।