Jaunpur news तीन जनवरी की दुर्घटना वाले टेलर को पुलिस ने चालक सहित पकड़ा

IMG-20251229-WA0002
Share

तीन जनवरी की दुर्घटना वाले टेलर को पुलिस ने चालक सहित पकड़ा
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के रेहटी गेट के पास तीन जनवरी की सड़क घटना वाले टेलर को पुलिस ने सोमवार को चालक सहित पकड़ लिया।चालक से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो तीन जनवरी वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र रघुनाथपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय सुक्खन राम घर से जौनपुर की तरफ जा रहे थे।ऊक्त गेट के सामने खड़े टेलर से पीछे से आकर टकरा गए।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।घटना के बाद टेलर चालक टेलर लेकर फरार हो गया था।पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज से टेलर का नम्बर निकाला।उसके बाद पुलिस की टीम ऊक्त टेलर की तलाश में थी।सोमवार को हौज टोलप्लाज़ा के पास एसआई विजय कुमार व गोविंद शाह की टीम ने टेलर को चालक सहित पकड़ लिया।थानाप्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि घटना के बाद से ही टीम बनाकर टेलर की तलाश की जा रही थी।चालक को पकड़ कर उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है।