Jaunpur news बासु जौनपुर गर्व रत्न से सम्मानित

IMG-20260105-WA0072
Share

बासु जौनपुर गर्व रत्न से सम्मानित

मछलीशहर, जौनपुर ।
राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वासु अग्रहरि को मॉडलिंग के क्षेत्र में जौनपुर गर्व रत्न सम्मान मिला है।
अवार्ड कैलेंडर लॉन्च इवेंट में जहां बॉलीवुड और राजनीतिक क्षेत्र से सेलिब्रिटियों का तांता लगा रहा। मछलीशहर का एक लाल मॉडलिंग के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल कर रहा है।
मछलीशहर निवासी वासु अग्रहरि को उक्त पुरस्कार एक्ट्रेस चाहत पांडे, नव्या एवं मुख्य अतिथि बीजेपी युवा नेता राहुल गुप्ता के हाथों से प्राप्त हुआ।
इस इवेंट में देश भर के लोग सम्मिलित होते हैं और उनकी प्रतिभा के अनुसार उनका सम्मान होता है, उनको मंच मिलता है ।
इसी क्रम में जौनपुर से वासु अग्रहरि ने अपनी प्रतिभा के दम पर जौनपुर गर्व रत्न का सम्मान हासिल किया है ।