Jaunpur news ब्रजेश इंटर कॉलेज के प्रबंधक बने विवेक, मुरलीधर अध्यक्ष निर्वाचित
ब्रजेश इंटर कॉलेज के प्रबंधक बने विवेक, मुरलीधर अध्यक्ष निर्वाचित
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ब्रजेश इंटरमीडिएट कॉलेज, गुलालपुर में सोमवार को प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें प्रबंधक पद पर विवेक कुमार यादव निर्वाचित हुए, जबकि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुरलीधर यादव को मिली। चुनाव प्रक्रिया में समिति के सदस्यों ने विवेक कुमार यादव के पक्ष में मत दिया एव सहमति जताई, उन्हें प्रबंधक पद के लिए निर्वाचित हुए।
विद्यालय परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. भगवान दास इंटर कॉलेज, हिंदी बघेला, जौनपुर ने संपन्न कराया। चुनाव सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव की देखरेख में हुआ। काफी विचार विमर्श के बाद प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विवेक के पक्ष में अपना मत दिया और सहमति भी जताई।
प्रबंधक पद पर विवेक कुमार यादव के निर्वाचित होने पर समर्थकों एवं उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंधक पद पर निर्वाचित होने के बाद विवेक यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाएगा ,शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं का निदान ही प्राथमिकता होगी।
इस दौरान लालचंद यादव लाले, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, राजमणि यादव, राजेंद्र सिंह, रामआसरे यादव, डॉ. आलोक कुमार यादव, राजेश यादव, आशीष यादव, दिनेश चौहान, सिकंदर यादव और अतुल पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
