Jaunpur news बार और बेंच का सामंजस्य जरूरी – एसडीएम (न्यायिक
बार और बेंच का सामंजस्य जरूरी – एसडीएम (न्यायिक)
परिचय समारोह आयोजित कर कई अहम विषयों पर हुई चर्चा
जौनपुर। जिले के मछली शहर तहसील में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी(न्यायिक) नवीन कुमार के तहसील सभागार में सोमवार को परिचय समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर नवनियुक्त उपजिलाधिकारी(न्यायिक) ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता को न्याय दिलाने अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है।
इसलिए बार, बेंच का सहयोग और सामंजस्य अति आवश्यक है।जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।शासन की भी यही मंशा है कि मुकदमों की त्वरित सुनवाई कर निस्तारण किया जाय, जिससे जनता को न्यायालयों एवं तहसील के कई वर्षों तक चक्कर न काटने पड़े।मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि न्यायिक प्रक्रिया पारदर्शी हो।समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव और संचालन महांमत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु प्रकाश सिंह ,बाबू राम,अवनींद्र दूबे,विकास यादव,विनय कुमार मौर्य,ललित मोहन तिवारी,विनय प्रिय पांडेय,बृजेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।
