IMG-20261013-WA0057
Share

छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मिला नेतृत्व कौशल विकास का अवसर

जौनपुर । मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष पहल पर पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में एक अनूठी पहल की गई ।
कक्षा आठवीं की छात्रा संध्या गौतम को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया । कक्षा 6 की छात्रा अंशिका, कक्षा 7 की छात्रा मानसी पाल, कक्षा 8 की छात्रा खुशी गौड़, कक्षा 5 की छात्रा वर्षा, कक्षा 4 की छात्रा सृष्टि, कक्षा 3 की छात्रा पल्लवी तथा कक्षा 2 की छात्रा अनुभवी को सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी दी गई । प्रभार संभालते ही इन छात्राओं ने आज विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया ।
सर्वप्रथम इन छात्राओं ने प्रार्थना सभा कराई और बच्चों की हाजिरी ली तथा अध्यापकों को शिक्षण कार्य एवं अन्य गतिविधियों के लिए निर्देशित करते हुए स्वयं विद्यालयी गतिविधियों में संलग्न हुई ।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद शुक्ला ने बताया कि यह अवसर बालिकाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है । यह पहल नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है । विद्यालय में आज दिन भर की सारी गतिविधियां इन्हीं बालिकाओं की देखरेख में संपन्न हुई।

बाक्स

जनपद में कीर्तिमान बनाया है इस विद्यालय ने
जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर ने जिले में अपना एक विशेष स्थान बनाया है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की पहल पर अब तक यहां एक दर्जन से अधिक शैक्षिक नवाचार का आयोजन किया गया ।
यहां के शिक्षक और शिक्षिकाओं के सहयोग से विद्यालय ने खेल कूद के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में हमेशा प्रथम स्थान हासिल किया है।