Jaunpur news बाइक सवार युवकों का स्टंट करते वीडियो वायरल

IMG-20260103-WA0057
Share

बाइक सवार युवकों का स्टंट करते वीडियो वायरल

मीरगंज थानांतर्गत गोधना त्रिमुहानी पर दो युवकों का स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों युवक ओवर स्पीड में मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिग जैक पैटर्न पर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं।इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन इससे नये लड़कों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। स्टंट का उद्देश्य मस्ती से ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत है। आभासी दुनिया में वायरल होने के चक्कर में नये लड़के किसी स्तर की जोखिम उठाने को तैयार हैं।ये अपने साथ जिम्मेदार राहगीरों की जान पर भी आफत बन गए हैं। जनवरी माह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है ऐसे में इन युवाओं का यह व्यवहार यातायात जागरूकता माह के उद्देश्यों को ठेंगा दिखा रहा है।