Jaunpur news मड़ियाहूँ पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते एक आरोपी गिरफ्तार

Share

मड़ियाहूँ पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते एक आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर।
जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मड़ियाहूँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम रेलवे स्टेशन मड़ियाहूँ क्षेत्र में दुकानों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर कृष्णा चौरसिया पुत्र मोहन लाल चौरसिया, निवासी पीर जकरिया (गोला बाजार), थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा तथा 2 चाइनीज परेता बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 03/2026 धारा 223(बी)/293/125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कवीन्द्रनाथ राय, कांस्टेबल शिवम गुप्ता एवं कांस्टेबल सुशील गुप्ता शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और प्रतिबंधित मांझा के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

About Author