Jaunpur news अच्छे कार्य व्यवहार की हमेशा होती है चर्चा,प्रदीप कुमार सिंह
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
अच्छे कार्य व्यवहार की हमेशा होती है चर्चा,
प्रदीप कुमार सिंह
साथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी विदाई
खेतासराय, जौनपुर।
खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि स्थानांतरण तो एक प्रक्रिया है। कोई भी आएगा तो उसे निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने के बाद जाना होता है । लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि व्यक्ति के अच्छे आचरण, उत्तम व्यवहार और जनता के साथ किए गए मधुर व्यवहार की चर्चा हर कोई करता है।
कुछ ऐसी ही यादें इस थाना से लेकर जा रहे प्रदीप कुमार सिंह हैं। जिनके विदाई समारोह में आज थाना परिसर के सभी स्टाफ उन्हें याद कर रहे हैं।
वह रविवार को थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
यह समारोह खेतासराय थाने में तैनात हेड मुहर्रिर प्रदीप कुमार सिंह के आजमगढ़ जनपद के लिए
हुए स्थानांतरण मौके पर आयोजित किया गया था।
इसके पहले थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह, सम्मान स्वरूप अंग वस्त्रम भेंट कर अपने सहयोगी कर्मचारी को विदाई दी।
इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक, उप निरीक्षक शैलेंद्र राय, उप निरीक्षक लल्लू सिंह, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ, उप निरीक्षक कपिल देव तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, संजय चौधरी,
दीपक सिंह, सलीम खान, अंबिका यादव ,आशुतोष तिवारी, महिला कांस्टेबल प्रियंका प्रजापति, नेहा यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर मयंक राय समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
