Jaunpur news 503 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
केराकत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 503 बंडल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
केराकत (जौनपुर)।
थाना केराकत पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 503 बंडल विभिन्न रंगों का प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है।
प्रभारी थाना केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरहन में प्रतिबंधित मांझा की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से दीपक कुमार पुत्र शम्भू रतन तथा उदय प्रताप गुप्ता पुत्र श्याम रतन गुप्ता, दोनों निवासी ग्राम नरहन, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को हिरासत में लिया।
पुलिस ने अभियुक्त दीपक कुमार के कब्जे से 307 बंडल तथा उदय प्रताप गुप्ता के कब्जे से 196 बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद किया। इस संबंध में थाना केराकत में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 378/25 – धारा 223बी, 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम
मु0अ0सं0 379/25 – धारा 223बी, 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी थाना: श्री द्वारिकानाथ यादव
उ0नि0: श्री धनुषधारी पाण्डेय
उ0नि0: श्री सच्चिदानन्द
हे0का0: लल्लन खाँ
हे0का0: राकेश कुमार सिंह
हे0का0: नितिन सिंह
हे0का0: अजय यादव
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
