Jaunpur news अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Share


अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

जौनपुर।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर मदरसा चश्म-ए-हयात, रेहटी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिवस अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को सशक्त माध्यम बनाकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक से जुड़े विविध मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए। बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ को देखकर उपस्थित लोगों ने उनकी खुले दिल से सराहना की।

इस अवसर पर मदरसा प्रबंधन समिति, शिक्षकगण तथा हयात, रुखसाद, फौजान, बबली सिंह, काजल सिंह, अबरार, अकीला बानो, अफज़ल, मोहम्मद जावेद, तौफीक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author