January 15, 2026

Jaunpur news प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेस वे और सड़कों का फैलायाजाल, गिरीश चंद्र यादव

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेस वे और सड़कों का फैलाया
जाल, गिरीश चंद्र यादव

वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मना रजत जयंती समारोह

खेतासराय, जौनपुर।
प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किया है।
देश के इतिहास में अब तक जितना एक्सप्रेस और सड़कों का जाल इस सरकार में फैलाया गया। उतना आज तक पूर्व की सरकारों में कोई भी कार्य नहीं हुआ था।
वह मंगलवार को नगर के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में सरकार ने गांव-गांव स्टेडियम बनाकर विश्व स्तर पर खिलाड़ी पैदा करने का कार्य किया है। पूरे की सरकारों में कोई भी कार्य खेल से जुड़ा नहीं किया जाता था ।
सिर्फ दावे झूठे किए जाते थे।
राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि बालिका के बिना समाज अधूरा है और शिक्षा हर वर्ग के लिए अनिवार्य है। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “बेटा पढ़ता है तो एक घर शिक्षित होता है, जबकि बेटी पढ़ती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। बिना शिक्षा के सभ्य समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की शुरुआत इफ्फत, मरियम, अनन्या, नाजमा एवं स्नेहा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद आकांक्षा, सपना, दीपशिखा एवं साथियों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। ‘सेव द गर्ल्स’ अभियान पर आधारित एकांकी अलीजा, सृष्टि, आराध्या और तान्या द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की गई।
इसके पहले राज्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली का अवलोकन किया। एनसीसी कैडेट्स की सलामी ली। विद्यालय के संरक्षक अनिल उपाध्याय ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेतासराय के चेयरमैन वसीम अहमद
व संचालन डॉ अजय तिवारी ने की। प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बाक्स

समारोह में ये भी रहे मौजूद
खेतासराय। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह,
भाजपा नेता जगदंबा पांडेय, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू , परवेज आलम भुट्टो, धर्म रक्षक मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा, शैलजा उपाध्याय, डॉ उमाकांत पांडेय, शिक्षक नेता संतोष सिंह, रमाशंकर पांडेय, अनिल कुमार सिंह, मेवा लाल यादव, आलोक श्रीवास्तव, विभा पांडेय, सफिया खान, अखिलेश चंद्र मिश्र, एनसीसी ऑफिसर राजेश यादव व विनोद मिश्र ,प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, डॉ चंद्रजीत मौर्य, पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य अन्य उपस्थित रहे।
अंत में संरक्षक अनिल उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बाक्स

बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
खेतासराय।
देशभक्ति से ओत-प्रोत कौव्वाली “बर्बाद करके छोड़ेंगे उनके वतन को हम…” मरियम, अलीबा, स्नेहा, नंदिनी, जसमीना एवं गरिमा ने प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं वृद्धाश्रम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति अंशिका, उजाला, रंगीला एवं किंजल ने समाज को आईना दिखाया। इसके अलावा शिव तांडव नृत्य, आर्मी डांस, लोकगीत एवं बॉलीवुड नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

About Author