Jaunpur news रमेश चन्द श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष
रमेश चन्द श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शहर के सुंदर नगर कॉलोनी निवासी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट रमेश चन्द श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 जौनपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है । संगठन ने इस मनोनयन पर
आशा व्यक्त किया है कि कायस्थ महासभा संगठन मजबूत करने में योगदान देंगे।
इसके बाद कैम्प कार्यालय में जिले के पत्रकारों से बातचीत करते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करूंगा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव का आभारी हूं और कायस्थ समाज के हित के लिए संगठन कार्य करेगा एवं चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित 11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा में कायस्थ महासभा के सभी सदस्य शामिल होंगे।
इस मनोनयन पर सरस चन्द श्रीवास्तव, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर,दयाल सरन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा,डॉ उमाकांत श्रीवास्तव समेत समाज के तमाम लोगों ने बधाई दी है।
