Jaunpur news भाजपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी ने मछलीशहर में किया जनसंपर्क
भाजपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी ने मछलीशहर में किया जनसंपर्क
मछलीशहर,जौनपुर ।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र काशी से भाजपा एमएलसी पद के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने शुक्रवार को मछलीशहर नगर में विभिन्न स्थानों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
केदारनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मतदान के दौरान मतपत्र पर उनके नाम के सामने रोमन अंक ‘1’ लिखकर प्रथम वरीयता का मत प्रदान करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मछलीशहर नगर में एक के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई। इसके बाद एक पैलेस में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला मंत्री मनोज जायसवाल और मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने उनका स्वागत किया। जितेंद्र कुमार ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान राजेश सिंह, महेन्द्र यादव, अनुपमा राय, जयानंद चौबे, जितेंद्र निगम, अभिषेक रावत, अभिषेक नारायण सिंह, दिलीप सिंह, रवि पटवा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
