Jaunpur news काली पट्टी बाँध कर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
काली पट्टी बाँध कर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
आज को माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बाँध कर अपने-अपने विद्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया |आदर्श कन्या इंटर कालेज खेता सराय जौनपुर की प्रधानाचार्या राधा रानी श्री वास्तव को न्याय दिलाने के लिए इस आन्दोलन को किया गया |जिला अध्यक्ष वीर सिंह ने राधा रानी श्री वास्तव जी के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष संस्था द्वारा जाँच की माँग की |जिससे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके |विगत कई महीने से वेतन नहीं देकर इनको प्रताड़ित किया जा रहा था जबकि इनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था |पूरा शिक्षक समाज इनकी असामयिक मृत्यु से दुखी है I और जिलाधिकारी महोदय से इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों पर F I R दर्ज कर दण्डित करने की माँग की है |
