January 24, 2026

Jaunpur news चाइनीज मांझे के रोकथाम हेतु चला वृहद अभियान

Share

चाइनीज मांझे के रोकथाम हेतु चला वृहद अभियान

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर पंचायत गौराबादशाहपुर एवं थाना गौराबादशाहपुर द्वारा एक वृहद अभियान चलाया गया। यह अभियान शुक्रवार को चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 20 से 25 दुकानों की जांच की गई और बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया गया। इस कार्रवाई में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गौराबादशाहपुर शशिकांत तिवारी, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम एवं नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल थे। यह अभियान चाइनीज मांझे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और इसकी बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है।

About Author