Jaunpur news आरएसएस के संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जन जागरुकता अभियान

IMG-20251209-WA0060
Share

आरएसएस के संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जन जागरुकता अभियान

सम्पर्क अभियान के जरिए पांच प्रमुख परिवर्तनों पर किया जा रहा जागरुक

शाहगंज, जौनपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर के प्रभारी युवा मोर्चा जौनपुर प्रशांत मोहित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिले के इस ऐतिहासिक नगर में सम्पर्क अभियान के जरिए पांच प्रमुख परिवर्तनों पर मंगलवार से आमजन को जागरुक किया जा रहा है।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने प्रतिष्ठित व्यापारी गण कों राष्ट्र धर्म पुस्तक वितरण करते हुए संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्य शैली कार्य प्रणाली, संकल्प पत्र और भारत माता कि फोटो भेट किया।
इस जागरूकता का आम नागरिकों में खासा असर भी देखने को मिल रहा है । लोग इसके साथ जुड़कर मोहल्ले और टोली में संपर्क अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने लगे हैं।
इस दौरान कहा गया कि पंच परिवर्तन के मूल मंत्र सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य बोध को जन जन तक पहुंचा राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस दौरान प्रमुख रुप से उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, मनोज अग्रहरि ,सुशील सिंह आदि व्यापारी गण को पुस्तिका भेट किया गया