January 25, 2026

Jaunpur news जमीन विवाद में पत्रकार की कार में तोड़फोड़, परिवार दहशत में—दो नामजद सहित तीन पर मुकदमे की मांग

Share


जमीन विवाद में पत्रकार की कार में तोड़फोड़, परिवार दहशत में—दो नामजद सहित तीन पर मुकदमे की मांग


जलालपुर।
Jaunpur news जगदीशपुर गांव में सोमवार देर रात दबंगों द्वारा एक पत्रकार के वाहन में की गई तोड़फोड़ से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित पत्रकार विवेक कुमार सिंह ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार विवेक सिंह का पड़ोसियों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते कई बार उनके परिवार से कहासुनी और झगड़े की घटनाएं हो चुकी हैं। बताया गया कि इन दिनों विवेक सिंह की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। रात में उनकी देखरेख के बाद परिवार सो रहा था, तभी लगभग डेढ़ बजे घर के बाहर अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी।

शोर सुनकर विवेक सिंह की पत्नी संगीता सिंह और पुत्री रितिका सिंह बाहर निकलीं तो देखा कि तीन युवक मौके से भाग रहे थे। उनमें से दो की पहचान राहुल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह और रोहन सिंह पुत्र राजेश सिंह के रूप में हुई, जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इससे पहले भी 27 अक्टूबर 2015 को रोहन सिंह घर पर आकर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे चुका है। लगातार बढ़ रही दबंगई से परिवार डरा-सहमा है।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच उपनिरीक्षक राम अवतार यादव को सौंपी गई है। थानाप्रभारी गजानंद चौबे के लौटने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author