Jaunpur news राष्ट्रपति मुर्मू ने जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय को “जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड” से किया सम्मानित
राष्ट्रपति मुर्मू ने जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय को “जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड” से किया सम्मानित
जौनपुर,
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान “जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड” से सम्मानित किया। यह सम्मान जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के लंभुआ तहसील के होलापुर निवासी राजेश कुमार पांडेय वर्ष 2000 में उप जिलाधिकारी के रूप में जौनपुर में भी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ तत्कालीन जिलाधिकारी के.के. उपाध्याय ने उन्हें नजारत सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी थी।
श्री पांडेय के बड़े भाई ओ.पी. पांडेय भी जौनपुर में पुलिस उपाधीक्षक नगर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर कार्य कर चुके हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को देश के सर्वोच्च सम्मान में शामिल इस पुरस्कार से नवाजे जाने पर उनके शुभचिंतकों और परिचितों में हर्ष की लहर है।
