November 16, 2025

Jaunpur news बिहार की जीत पर भाजपाइयों में उत्सव

Share

बिहार की जीत पर भाजपाइयों में उत्सव

गूंजे भारत माता की जय के नारे

मछलीशहर,जौनपुर ।
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खबर मिलते ही मछलीशहर में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल मछलीशहर के मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में भव्य उत्सव मनाया। पार्टी कार्यालय गंगा पैलेस पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया।
कार्यालय परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, योगी, मोदी ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केंद्र और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का प्रतीक है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अभिषेक सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, सुनील मौर्या, जयानंद चौबे, विनोद सिंह, जितेंद्र निगम, शिरीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रीति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाक्स

ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व मनाया जश्न
जफराबाद।
बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत से खुश भाजपाइयों ने सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख बंशराज सिंह के नेतृत्व जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जश्न मनाया।
ब्लाक प्रमुख श्री सिंह के नेतृत्व में जुटे भाजपाइयों ने योगी और मोदी,योगी व नीतीश के नाम से नारेबाजी करते हुए जमकर आतिशबाजी किया।
श्री सिंह ने कहा कि एनडीए के इस प्रचंड बहुमत ने मोदी जी के काम पर मुहर लगा दिया। बिहार की जनता ने जातिवादी राजनीति को छोड़ विकास की राजनीति पर समर्थन किया।इस मौके पर धीरज उर्फ मुन्ना सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल मिश्र,शुभम सिंह उर्फ गोलू,अजय सिंह,गोलू चौबे,प्रभाकर कुमार,मानवेन्द्र कुमार,अनिल सरोजबआदि मौजूद रहे।

About Author