November 16, 2025

Jaunpur news बाल दिवस पर बच्चाें ने मनाया पंडित नेहरू का जन्मदिन, किया कार्यक्रम

Share

बाल दिवस पर बच्चाें ने मनाया पंडित नेहरू का जन्मदिन, किया कार्यक्रम
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया।
पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय नाथुपुर में
प्रथामिक विद्यालय उचवा हौज सहित अन्य विद्यालयों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का 136 वां जन्मदिवस सोमवार को बालदिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बच्चो ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया।पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान बच्चों ने बाल मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाकर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया।
बच्चों ने बाल दिवस के अवसर स्कूल परिसर में छात्र और छात्राओं ने बाल मेला लगाया। उसके बाद , गोलाफेंक, गेंदे से गिलास गिराना सहितआदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रथमिक विद्यालय नाथुपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद शुक्ल,हौज की प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बाल मेले का उदघाटन किया।
इस मौके पर भारती सिंह,नूतन पाठक,खालिद अफजाल, श्रीकान्त, मंजू यादव, कमला देवी अभिभावक जोखन राम, दिनेश कुमार, नगेन्द्र, सुनील कुमार सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

About Author