November 13, 2025

Jaunpur news ट्रैक्टरों पर चला यातायात पुलिस का अभियान, 30 ट्रैक्टरों का चालान व जुर्माना

Share


जौनपुर में ट्रैक्टरों पर चला यातायात पुलिस का अभियान, 30 ट्रैक्टरों का चालान व जुर्माना


जौनपुर। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा गुरुवार को ट्रैक्टरों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 30 ट्रैक्टरों की जांच की गई, जिनमें नियम उल्लंघन करने वालों का चालान काटते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ट्रैक्टर व ट्रॉली पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। साथ ही ट्रैक्टर चालकों को जागरूक किया गया कि यदि उनका ट्रैक्टर कृषि कार्य हेतु पंजीकृत है, तो उसका उपयोग किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक (कमर्शियल) कार्य में न करें।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर चलाने वाले चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है और ट्रॉली के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाया जाए ताकि रात के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब यदि कोई ट्रैक्टर चालक इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ ट्रैक्टर सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

About Author