Jaunpur news अनुराग सिंह उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
अनुराग सिंह उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
घनश्याम पटेल को महामंत्री पद पर दो मतों से मिली जीत
लेखपाल साथियों ने माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जनपद इकाई के जिला कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को
कलेक्ट्रट प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। जिसमें अनुराग सिंह 329 मत पाकर जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार को 302 मत मिला। जिला मंत्री के रूप में कांटे की टक्कर में घनश्याम पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। घनश्याम पटेल को 313 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 311 मत हासिल हुआ।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही मौजूद लेखपाल साथियों ने अपने सभी निर्वाचित पदाधिकारी का माल्यार्पण कर नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
इसके पहले मुख्य चुनाव अधिकारी करुणेश सिंह की अध्यक्षता में हुए चुनाव में जैसे ही अनुराग सिंह को 27 मतों से विजयी घोषित किया गया।
उपस्थित लेखपालों साथियों ने नारेबाजी करते हुए माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।
यह बताते चलें कि अनुराग सिंह मौजूदा समय सदर तहसील के अध्यक्ष पद पर थे।
संगठन मंत्री पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ व चुनाव अधिकारी राम आसरे खंड मंत्री मिर्जापुर मंडल की देखरेख में का कार्य कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सकुशल सम्पन्न हुआ।
जिला कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित अन्य पदाधिकारियों केराकत तहसील में तैनात सतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष पद पर तथा रिजवान अहमद उपमंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं। जिला कोषाध्यक्ष के रूप में दीपक सिंह( तहसील मछलीशहर), आय व्यय निरीक्षक के रूप में आमीन खान ( तहसील केराकत) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
रमेश बिन्द ( तहसील शाहगंज) कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी के गठन में लालचंद श्रीवास्तव खंड मंत्री वाराणसी मंडल, पूर्व जिला मंत्री जयशंकर यादव समेत समस्त तहसीलों के अध्यक्ष/मंत्री के साथ जिला जौनपुर की समस्त तहसीलों के लेखपालों ने प्रतिभाग किया।
बाक्स
डीएम से मिले नवनिर्वाचित पदाधिकारी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सभी पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम डॉ दिनेश कुमार सिंह से उनके चेंबर में मिला।
इस दौरान उन्हें अपनी नई कार्यकारिणी के गठन के बारे में सूचना दी और उनसे हर संभव सहयोग का भरोसा लिया।
जिलाधिकारी के साथ वहां मौजूद अपर जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ तहसील सदर से लेखपाल नीलांशु यादव, विक्रांत चौहान,जगदीश यादव, सदन पाल अन्य उपस्थित रहे।

