Jaunpur news महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई कार्रवाई

IMG-20251107-WA0066
Share

महिलाओं पर छींटाकशी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई कार्रवाई

जौनपुर, थाना सरायख्वाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम कोईरीडीहा में एक युवक राह चलती लड़कियों पर छींटाकशी कर रहा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा पुत्र रामभूवन निवासी देवकली, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 666/25, धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 निखिलेश तिवारी, थाना सरायख्वाजा
  2. का0 विनोद सिंह, थाना सरायख्वाजा
  3. का0 कृष्णानंद यादव, थाना सरायख्वाजा

पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति “मिशन शक्ति” अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।