Jaunpur news गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, सद्भावना क्लब ने किया स्वागत
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, सद्भावना क्लब ने किया स्वागत
जौनपुर,
गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा नगर गुरु भक्ति में रंग गया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा परिसर पहुँची, जहाँ संगत को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
सद्भावना क्लब, जौनपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए पंच प्यारों का माल्यार्पण किया और समाज में प्रेम, एकता तथा सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव विनीत गुप्ता, सह-सचिव हर्ष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम. पी. बरनवाल, मधुसूदन बैंकर्स, आशीष साहू, हफ़ीज़ शाह, अमित निगम, सय्यद फरोग़ अहमद, विजय अग्रवाल, आशीष जायसवाल, अमन जायसवाल एवं मास्टर कलीम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने कहा कि —
“गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सेवा का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी समाज को एकता की डोर में बाँधे रखने की प्रेरणा देता है।”
