November 4, 2025

Jaunpur news पुलिस ने 22 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Share

जौनपुर पुलिस की कार्रवाई: जनपद में 22 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गया गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों की टीमों द्वारा कुल 22 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान जिलेभर में चलाया गया, ताकि सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनी रहे।

थानावार विवरण इस प्रकार है—

थाना नेवढ़िया: पुलिस टीम ने 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें अबरार अली, अकबर अली, अख्तर अली, उमेश पाल, जिलालाल, विपिन सरोज, विशाल सरोज और आशीष कुमार शामिल हैं। सभी को धारा-170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

थाना खेतासराय: पुलिस ने मोहित प्रजापति पुत्र सुभाष प्रजापति निवासी जैगहा सीधा को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

थाना कोतवाली: पुलिस टीम ने 04 व्यक्तियों — राजीक, कन्हैयालाल, जितेन्द्र और लालमणि — को धारा-170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया।

थाना शाहगंज: पुलिस ने 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें बबीता, सुदामा देवी, संतोष राजभर, रम्भा, सितारा देवी, गुलशन राजभर, सुरेश मोदनवाल और प्रियांशु मोदनवाल शामिल हैं। सभी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में न्यायालय भेजा गया।

थाना सरायख्वाजा: पुलिस टीम ने विकाश गौतम पुत्र झिंगई गौतम निवासी आमदपुर को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगी। जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author