November 3, 2025

Jaunpur news राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, उपेंद्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

Share

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, उपेंद्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष
जिलाधिकारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. मिश्रा रहे मुख्य अतिथि, आठवें वेतन आयोग व पुरानी पेंशन पर हुई चर्चा

जौनपुर। दिनांक 3 नवम्बर 2025 को हिंदी भवन सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रदेश महामंत्री आनंद मिश्रा, उप महामंत्री (प्रभारी पूर्वांचल) दयाशंकर राय, मंडल अध्यक्ष ऋषभ तिवारी व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की सुविधाओं व कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य हेतु सुझाव अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

विशेष अतिथि बी.पी. मिश्रा ने बताया कि लाखों कर्मचारियों के समर्थन से भारत सरकार से वार्ता कर आठवां वेतन आयोग गठित कराया गया है, जिसका लाभ जनवरी 2026 से सभी सरकारी, शिक्षण संस्थानों और निकायों के कर्मचारियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में भी सकारात्मक संकेत मिले हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 6000 रुपये से 20000, उच्च पदों पर 22000 से 40000 रुपये कर दिया गया है, साथ ही उन्हें ईपीएफ का लाभ भी मिलेगा। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र प्रताप सिंह ने की तथा संचालन प्रखर जी ने किया।
चुनाव अधिकारी आनंद मिश्रा एवं सहायक चुनाव अधिकारी दयाशंकर राय ने सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की —

  1. उपेंद्र प्रताप सिंह – अध्यक्ष
  2. दीनानाथ यादव – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  3. चंद्रेश यादव – जिला मंत्री
  4. हृदय कुशवाहा – संप्रेक्षक
  5. संजय सिंह – चेयरमैन संघर्ष समिति
  6. रुक्मणी राय – संगठन मंत्री

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन से कर्मचारियों में उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश मिश्रा, अतहर समीम खान, सचिन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजय सिंह, गुलाबचंद यादव, इंद्रभान मौर्या, माया शंकर मिश्रा, मनोज तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, नामित उपाध्याय, कमला पांडे, अनिल त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता, भावना, आशा, संगीता, संजय सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद शुक्ला, चंचल पाठक, यशवंत सिंह, रीता, सपना आदि मौजूद रहे।

About Author