Jaunpur news हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे की रॉड व लाठी बरामदजलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

IMG-20251103-WA0111
Share

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे की रॉड व लाठी बरामद
जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस टीम ने हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और बांस की लाठी बरामद की है।

घटना 25 अक्टूबर 2025 की है, जब ग्राम ताला मझवारा निवासी रितिका पाण्डेय पुत्री रामकुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना जलालपुर में मुकदमा अपराध संख्या 395/25 धारा 110/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मुकदमे में नामजद आरोपी अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुत्र शेषमन पाण्डेय व उसका पुत्र अंश पाण्डेय निवासी ताला मझवारा शामिल थे।

प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम अवतार यादव, क्राइम टीम के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार व हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह ने अभियुक्त अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज को सई नदी पुल के पास ग्राम महिमापुर से 12:30 बजे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 24 अक्टूबर को घर के बच्चों के विवाद को लेकर उसका रामकुमार पाण्डेय से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने लोहे की रॉड से रामकुमार पाण्डेय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया था, जबकि उसका बेटा अंश पाण्डेय ने रीतिका पाण्डेय को लाठी से मारा था।

गिरफ्तार अभियुक्त:
अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुत्र शेषमन पाण्डेय, निवासी ताला मझवारा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।

बरामदगी:

  • एक लोहे की रॉड
  • एक बांस की लाठी

गिरफ्तारी टीम:

  1. गजानंद चौबे – प्रभारी निरीक्षक, थाना जलालपुर
  2. उपनिरीक्षक राम अवतार यादव
  3. उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार (क्राइम टीम)
  4. हेड कांस्टेबल चन्दन सिंह (क्राइम टीम)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।