November 4, 2025

Jaunpur news मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share


मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीन अभियुक्तों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप तिवारी मय हमराही टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान संभावित विवादों की रोकथाम में जुटे थे, इसी दौरान तीनों अभियुक्तों को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. सुनील बिन्द, पुत्र रामसजीवन बिन्द, उम्र लगभग 28 वर्ष
  2. दिलीप बिन्द, पुत्र रामसजीवन बिन्द, उम्र लगभग 26 वर्ष
  3. लवकुश बिन्द, पुत्र रामसजीवन बिन्द, उम्र लगभग 23 वर्ष
    (सभी निवासी – अतरौरा सोहांसा, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर)

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप तिवारी मय हमराह, थाना मुंगराबादशाहपुर
  2. कांस्टेबल धीरज मौर्या, थाना मुंगराबादशाहपुर
  3. कांस्टेबल अमरेन्द्र नारायण, थाना मुंगराबादशाहपुर

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया

About Author