Jaunpur news 97 किलो से अधिक अवैध पटाखे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Share


97 किलो से अधिक अवैध पटाखे के साथ दो युवक गिरफ्तार
जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपावली से पहले बरामद हुआ विस्फोटक सामग्री का जखीरा

जौनपुर। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना जलालपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 97 किलो 280 ग्राम अवैध पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी केराकत व प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। एसओजी प्रभारी त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर पुरेव बाजार पहुंची, जहां से दो व्यक्तियों को अवैध पटाखों के साथ दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहिद जमाल पुत्र सेराज अहमद (26 वर्ष) और अंकित गुप्ता पुत्र रूपनारायण गुप्ता (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पुरेव थाना जलालपुर, जौनपुर के रूप में हुई है। शाहिद जमाल के पास से 45 किलोग्राम तथा अंकित गुप्ता के पास से 52 किलो 280 ग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना जलालपुर में मु.अ.सं. 386/2025 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 अमरनाथ यादव, थाना जलालपुर
  • उ0नि0 त्रिवेणी सिंह, एसओजी प्रभारी जौनपुर मय हमराह
  • म0हे0का0 कनक शर्मा
  • म0हे0का0 सविता पाल
  • हे0का0 आलोक कुमार सिंह
  • हे0का0 चन्दन सिंह
  • का0 सुरेश सिंह

About Author