January 27, 2026

Jaunpur news वन विभाग के ग्रीन चौपाल में किसानों को दी गई जानकारी

Share

वन विभाग के ग्रीन चौपाल में किसानों को दी गई जानकारी

पौधे का वितरण कर पौधरोपण को किया प्रेरित

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

धर्मापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत केशवपुर में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा ग्रीन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में वन विभाग की रेंजर शालिनी चौरसिया ने बताया कि किसान अपनी जमीन में 50 से 100 पौधा लगायें। पौधा की देखरेख किसान की होगी। वन विभाग द्वारा किसान द्वारा लगाए गए पौधा की जांच होगी। जांच में सही पाया गया। तो सरकार द्वारा पौधा लगाने का खर्च सरकार वहन करेगी। चौपाल में आए हुए किसानों को पौधा लगाने के बारे में जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दी गई। साथ ही अधिक से अधिक से अधिक पौधरोपण के लिये प्रेरित भी किया गया। इस दौरान भाजपा धर्मापुर मंडल अध्यक्ष और केशवपुर के प्रधान संतोष कुमार मौर्य, वन दरोगा मारुति वर्मा और सचिव अखिलेश कुमार ने पौधे का वितरण भी किया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत यादव, विकास सिंह, गुल्लू यादव, लक्ष्मीकांत मौर्य आदि किसान उपस्थित रहे।

About Author