January 24, 2026

Jaunpur news विभिन्न आरोप में चार गिरफ्तार

Share

विभिन्न आरोप में चार गिरफ्तार

खेतासराय,जौनपुर।
पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में मंगलवार को तीन वारंटी समेत चार को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
वारंटी में मनोरथ पुत्र कुम्भकरण निवासी डण्डसौली, तारा देवी पत्नी कमलेश और सतनी देवी पत्नी शम्भूनाथ निवासी गण मनेछा थाना खेतासराय जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेजा गया है।
इसके अलावा शांति भंग के मामले में रवि यादव पुत्र फुलचन्द्र यादव निवासी ग्राम- बारा थाना खेतासराय जौनपुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर संबंधित न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव,प्रियंका प्रजापति शामिल रही।

About Author