October 14, 2025

Jaunpur news पुलिस की कार्रवाई चार अभियुक्त गिरफ्तार

Share

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई — चार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय को किया गया चालान

जौनपुर।
शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सरायख्वाजा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर दिया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा श्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम उपनिरीक्षक विद्या सागर के साथ हमराह बल ने विभिन्न मामलों में अमादा फौजदारी होने की आशंका के तहत शांति व्यवस्था की रोकथाम हेतु यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते —

  1. मुन्ना यादव, पुत्र जवाहिर यादव, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी दक्षिण पट्टी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
  2. सुनील यादव, पुत्र जिलेदार यादव, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी दक्षिण पट्टी, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
  3. जितू सोनकर, पुत्र नाथ सोनकर, उम्र 51 वर्ष, निवासी कुत्तुपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।
  4. रामआसरे सोनकर, पुत्र नाथू सोनकर, उम्र 48 वर्ष, निवासी कुत्तुपुर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —

  1. उ0नि0 विद्या सागर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर
  2. हे0का0 सुबाषचन्द्र यादव
  3. हे0का0 शेषनाथ यादव
  4. हे0का0 रमेश सिंह
  5. हे0का0 परमात्मानन्द, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर

About Author